फतेहपुर। ऑडिटोरियम लखनऊ में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के नव चयनित एक्सरे टेक्नीशियन एवं कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। इसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में देखा गया।
इस दौरान खागा विधायक कृष्णा पासवान, जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, डीएम रविंद्र सिंह, सीडीओ पवन कुमार मीना की उपस्थिति में देखा और सुना गया।
साथ ही जिले के लिए चयनित दो एक्सरे टेक्नीशियन और 19 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. राजीव नयन गिरी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर शोध अधिकारी, कृष्णपाल, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।