फतेहपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सोमवार को जनपद आने वाले हैं। वह बिंदकी के अलियाबाद में शिक्षामित्र अखिलेश सविता के परिजन से मिलेंगे। ऐसे में जिलाधिकारी रविंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने लखनऊ पुलिस आयुक्त को पत्र भेजा। पत्र में होली और रमजान के कारण अजय राय को राजधानी में ही रोकने का अनुरोध किया। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। उन्होंने कहा कि आठ मार्च को शिक्षामित्र अखिलेश सविता की बेटी की शादी थी। अवकाश न मिलने के कारण उन्हें छुट्टी नहीं दी गई थी। कांग्रेस ने पत्नी को शिक्षामित्र पद पर नौकरी और 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की।