पोस्टमार्टम हाउस पर आगरा से आए परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
दोस्तों के साथ ईद मनाने बिहार जा रहे निसार (25) की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। ग्रामीणों की खबर पुलिस ने सोमवार को ट्रैक से शव बरामद किया। वोटर आई कार्ड से परिवार को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम हाउस में मंगलवार को आगरा से आए परिजनों ने शव की पहचान की।
निसार आगरा जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के सराय ख्वाजा निवासी शमसुद्दीन के बेटे थे। मां शहनाज ने शव पहचाना और बताया कि बेटा दोस्तों के साथ रविवार रात आगरा से निकला था। दोस्त कहां है, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, उन्हें यह भी नहीं मालूम किन दोस्तों के साथ गया था। वह टेंपो का चालक था। एसओ मनीष पांडेय ने बताया कि मौत ट्रेन से गिरकर हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अकेले गेट पर बैठा रहा होगा, उसके साथियों को गिरने की जानकारी नहीं हुई होगी। निसार के चार भाई इकबाल, आरिफ, इब्राहीम और बहनें यासमीन, नजमा, नीलोफर हैं।