फिरौती के लिए कपूरथला से अपहृत किए गए बच्चे की हत्या
- फोटो : फाइल फोटो
एक मासूम की पानी की बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। हादसे के दौरान पिता सो रहा था, जबकि मां मवेशी को पानी पिलाने के लिए घर के बाहर गई थी। लौटी तो बेटा नहीं दिखाई दिया। काफी तलाश के बाद बाल्टी देखी तो वह उसमें पड़ा मिला। बाहर निकाला गया लेकिन सांसें थम चुकी थीं। इस हादसे में गांव भर में शोक की लहर दौड़ गई।
किशनपुर थानाक्षेत्र के इकौरा गांव के पप्पू पासवान की ढाई साल पहले शादी हुई है। 10 महीने पहले उनके घर के आंगन में किलकारी गूंजी थीं। सोमवार को पप्पू गेहूं की कतराई के बाद दोपहर घर लौटा और खाना खाकर बरामदे में सो गया।
इस दौरान मवेशी के चीखने पर पप्पू की पत्नी मवेशी को पानी पिलाने के लिए मासूम बेटे को अकेला छोड़ कर घर के बाहर स्थित मवेशीबाड़ा चली गई। करीब बीस मिनट के बाद वह लौटी तो उसे बेटा नहीं दिखा। उसने पप्पू को जगा कर बेटे की खोजबीन शुरू की। काफी देर बाद भी वह नहीं मिला तो दंपति का शक पानी से भरी बाल्टी की ओर गया।
उसे झांक कर देखा तो मासूम अंदर था। आनन-फानन उसे बाहर निकाला लेकिन वह उसकी जान नहीं बचा सके। यह खबर गांव में फैलते ही लोग जमा होने लगे। शाम को परिजनों ने ग्रामीणों के साथ गमगीन माहौल में शव को दफना दिया।