खखरेरू। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के लापता होने पर उसकी मां ने अपहरण और हत्या की आशंका जताई थी। अब युवती और उसके प्रेमी ने व्हाट्सएप के जरिये कोर्ट मैरिज से संबंधित दस्तावेज साझा कर आरोपों को निराधार बताया है।
युवक का कहना है कि उसका युवती से तीन साल से प्रेम संबंध है। दोनों ने छह महीने पहले गांव के पास स्थित एक मंदिर में सहमति से विवाह किया था। इसके बाद नौ अक्तूबर को कोर्ट मैरिज भी कर ली। युवक का कहना है कि दोनों बालिग हैं और एक ही बिरादरी के हैं।
उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है। उसने युवती की मां और बहन की ओर से लगाए गए आरोपों को भी गलत बताया है। थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि दोनों के बालिग होने और कोर्ट मैरिज करने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।