फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पीली ईंट से गुणवत्ताविहीन हो रहा नाला निर्माण, ग्रामीणों ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। चतनपुर में हो रहे नाला निर्माण में पीली ईंट एवं मानक विहीन मसाला लगाने पर ग्रामीणों ने विरोध कर निर्माण रुकवा दिया है। ग्रामीणों ने मामले में जांच की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को गांव के पूरब की तरफ धर्मेंद्र सचान के मकान के सामने से देवी तालाब तक लगभग 80 मीटर लंबे नाले का निर्माण जिला पंचायत से कराया जा रहा है। इसमें पीली ईंट एवं मानक विहीन मसाला देखकर ग्रामीण भड़क गए।
मौके में पहुंचे धर्मेंद्र, हेमराज, गुड्डू गुप्ता, ननका यादव, रामशंकर सचान, नरेंद्र सचान, वेदप्रकाश, गुलाब सिंह, अंकुर, सत्येंद्र, कमलेश आदि निर्माण बंद करा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग है कि प्रथम किस्म की ईंट एवं मानक से सीमेंट के मसाला का इस्तेमाल कर निर्माण कराया जाए। जिला पंचायत के अवर अभियंता दिनेश सिंह ने बताया कि जांच की जाएगी। साथ ही गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें