फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: राष्ट्रीय जल विवि की स्थापना के लिए अभियान चलाएगी समिति

विज्ञापन
फोटो-36-खागा स्थित एक लाज में बैठक करते बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
खागा। नगर के एक लॉज में रविवार को बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय जल विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग उठाने, जनपद को 2047 तक विकसित बनाने की रूपरेखा तैयार करने और 10 नवंबर को फतेहपुर स्थापना दिवस मनाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय बुंदेलखंडी ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना से जल विज्ञान, संसाधन प्रबंधन, पर्यावरण विज्ञान और जल कानून में उच्च शिक्षा व शोध के अवसर बढ़ेंगे। इससे कृषि, सिंचाई और जल संरक्षण को भी लाभ मिल सकता है।
उन्होंने मेरी माटी, मेरा तीर्थ, मेरा फतेहपुर मैं ही संवारूंगा अभियान के तहत आकांक्षी जिले के विकास के लिए 2047 विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने पर जोर दिया। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, उद्योग और पर्यावरण से जुड़े मुद्दे शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष यज्ञेश गुप्ता ने विकास में सभी वर्गों की भागीदारी को जरूरी बताया। इस दौरान राम प्रसाद विश्वकर्मा, बीके सिंह, शैलेंद्र तिवारी, जय प्रकाश, रघुनाथ, लवलेश, जितेंद्र, धीरज, अतुल साहू, प्रमिल कुमार, पुष्पित यादव और विकास सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें