यातायात नियमों की जानकारी का स्कूल के सैकड़ों बच्चों को क्लास लगाकर पाठ पढ़ाया गया। यातायात प्रभारी बच्चों के टीचर बने, तो बच्चों ने भी बड़े रूझान से नियम जानने की कोशिश की। मलवां ब्लाक के आदमपुर गांव स्थित केके पांडेय जूनियर हाईस्कूल में प्रशिक्षण दिया गया।
यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ स्कूल पहुंचे। स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को सामूहिक रूप से नियमों की जानकारी दी। नियम बच्चे सुनने के बाद दोहराते हुए दिखाई पड़े। यातायात प्रभारी ने स्कूल के अध्यापकों को बताया कि बच्चों के स्कूल में आने और जाने पर गेट पर पूरी तरह से सावधानी बरती जाए।
पैदल आने वाले बच्चों और वाहनों में आपसी टकराव न हो सके। सभी स्कूल की बसें उचित स्थान पर सुरक्षित तरीके से खड़ी की जाएं। छुट्टी के समय स्कूल के गेट पर खड़े होकर बच्चों का सहयोग करें। वहीं शाम को आईटीआई रोड पर ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
चेकिं ग अभियान में 14 वाहनों से सात हजार रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया। एक बाइक सीज की गई। प्रशिक्षण में यातायात उपनिरीक्षक सूर्यभान सिंह, राजेश्वर मिश्र, नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन मल्होत्रा आदि लोग मौजूद रहे।