फतेहपुर। दुकान बंद होने के बाद सामान देने से मना करने पर कैंटीन संचालक की युवकों ने पिटाई कर दी। दुकान में घुसकर मोबाइल, सीसीटीवी कैमरे तोड़कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मुराइनटोला निवासी स्वतंत्र कुमार सोनी की रामजानकी पुरम गेट के सामने वीआईपी रोड पर चाय की कैंटीन है। संचालक ने पुलिस को बताया कि शहर के पटेल नगर निवासी रंगीला, गढ़ीवा निवासी राघव और सादीपुर निवासी जादू बाइक से मंगलवार रात दुकान पर आए।
दुकान बंद करते समय सामान मांगने लगे। सामान देने से मना करने पर तीनों ने उसे डंडे से पीट दिया। दुकान में घुसकर सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल को तोड़ दिया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।