फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी बस पलटी, दूल्हे के पिता और बहन की मौत

Thu, 19 Apr 2018 11:25 PM IST
fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। कन्नौज से वाराणसी जा रही बारातियों से भरी बस गुरुवार को शाम साढ़े चार बजे दूधी कगार मोड़ के पास पलट गई। हादसे में दूल्हे के पिता और बहन की मौके पर मौत हो गई। वहीं, 35 बाराती घायल हुए हैं। सूचना के बाद एसडीएम और कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। उन्होंने घायलों को पीएचसी और जिला अस्पताल पहुंचाया। इधर, चालक मौका देखकर भाग निकला।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के सढ़ुवापुर निवासी रामसनेही के बेटे कन्हैया लाल गौतम (24) और लल्लूराम के बेटे सुनील गौतम (22) की शादी गुरुवार को वाराणसी के पठौना राजा तालाब निवासी कुंदन की बेटियों पूजा और सुमन के साथ तय थी। दोनों दूल्हे रिश्ते में चचेरे भाई लगते हैं। सढ़ुवापुर से एक मिनी बस में दोनों दूल्हे और करीब 40 बाराती गुरुवार को बनारस जा रहे थे। बस उन्नाव बांगरमऊ पुल के शार्टकट रास्ते कल्यानपुर थाना क्षेत्र हाईवे टू होते हुए दूधी कगार मोड़ पर पहुंची। मोड़ की ऊंचाई पर चढ़ते समय बस अनियंत्रित होकर छह फीट गहरे खेत पर पलट गई। बस ने दो बार पलटी मारी। चीख-पुकार सुन खेत में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों ने यूपी 100 नंबर में सूचना दी। बिंदकी एसडीएम हरिहरराम व पुलिस फोर्स पहुंचा। करीब आधे घंटे के बचाव कार्य के बाद घायलों को बाहर निकालकर गोपालगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां पर दूल्हा सुनील के पिता लल्लूराम (50) को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पीएचसी से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, जिला अस्पताल में दूल्हे की बहन सुमन देवी (35) ने रात में दम तोड़ दिया।

इनसेट-  
हादसे में ये हुए घायल   
सुमित (15), लल्लू (55), रामसनेही (22), राधेश्याम (55), संजय (25), मनोज (20), रामऔतार (35), अनिल (31), मनोज (30), दूल्हे सुनील व कन्हैयालाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं पीएचसी में बिपिन कुमार (25), मान सिंह (26), श्याम लाल (30), सुशील (15), रामसनेही (45), विकास (10), सिपाहीलाल (60), कल्पना (20), बेबी (16), मनोज कुमार (45), शंभूदयाल (60), राजेंद्र (35), लल्लू राम (36), पासीराम (45), रामू (32) स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। बाकी घायल मामूली रूप से जख्मी हुए।  
विज्ञापन


पीएचसी से जिला अस्पताल तक अफरातफरी
हादसे के बाद वर पक्ष ने बारात ले जाने से किया मना
अमर उजाला ब्यूरो  
चौडगरा(फतेहपुर)। हादसे के बाद परिवार के लोगों ने बारात ले जाने से मना कर दिया। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। घायलों की चीख-पुकार से कोहराम मच गया। पीएचसी से जिला अस्पताल तक अफरातफरी का माहौल रहा।      दूल्हे कन्हैयालाल के पिता रामसनेही ने बताया कि लल्लूराम उनके रिश्ते में भाई लगते थे। हादसे में उनकी मौत और दूल्हे की बहन की मौत हो गई। इसी वजह से बारात नहीं ले जाएंगे। बस दुर्घटना के बाद इलाकाई ग्रामीणों ने राहत बचाव कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ी। बस के शीशे तोड़कर फंसे घायलों को बाहर निकाला जा सका। गोपालगंज पीएचसी में आसपास के पीएचसी का स्टाफ भी पहुंचा। घायलों की संख्या काफी होने से अफरातफरी मच गई। इधर घायल जिला अस्पताल लाए गए। जमीन में घायल पड़े रहे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी घायलों का इलाज हो पाया।  
 
टोल टैक्स बचाने में हादसा  
कन्नौज से कानपुर और एनएच टू से सीधे वाराणसी का रास्ता है। बस चालक ने उन्नाव के रास्ते बांगरमऊ का रास्ता एनएच टू तक पहुंचने के लिए चुना। इसके पीछे बारातियों ने बताया कि बस चालक टोल टैक्स बचाने की कोशिश कर रहा था। कानपुर हाईवे पर टोल प्लाजा बचाने के चक्कर में हादसा हो गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें