फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाश सराफ का बैग लूटकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। थाना क्षेत्र के पूर्वी बाईपास पर मैजिक में बैठे सराफा कारोबारी से बाइक सवार बदमाश बैग लूटकर भाग निकले। बुजुर्ग दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस ने घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी पनी मोहल्ला निवासी मोहनलाल सोनी सराफा कारोबारी हैं। उनकी एक दुकान थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर कस्बे में है, जबकि बेटे विनीत कुमार की कस्बे में दुकान है। पिता-पुत्र सुबह बस से थरियांव आते-जाते हैं। मोहनलाल ने बताया कि उन्हें गुरुवार रात दुकान बंद करने में देर हो गई थी।
बेटा अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। दुकान में कामकाज निपटाने के बाद वह पूर्वी बाईपास पर फतेहपुर जाने के लिए मैजिक में सवार हुए थे। मैजिक चालक दूसरी सवारियां आने का इंतजार कर रहा था। इस दौरान बाइक सवार बदमाश मैजिक के पास पहुंचे। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही बदमाश उनका बैग लूटकर भाग निकले। बदमाश चेहरे पर मफलर बांधे हुए थे।
विज्ञापन

बैग में सोने-चांदी के करीब 50 हजार कीमत के जेवर थे। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि बदमाश खागा की ओर भागे हैं। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। उधर, घटना को लेकर स्थानीय दुकानदारों में खासी नाराजगी है।
फतेहपुर। डकैती और चोरी की घटनाओं के बाद राधानगर चौकी पुलिस की गुरुवार रात चोरों ने सतर्कता की पोल खोलकर रख दी है। डकैती के बाद इलाके के लोग चौकन्ना हैं। परिवार के लोग चोरों की आहट होने पर जाग गए। चोर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस मामलों की छानबीन में जुटी है।
राधानगर नई बस्ती कुल्फी मोहल्ले में सेवानिवृत्त शिक्षक बलवीर सिंह की हत्या कर एक जनवरी की रात बदमाशों ने डकैती डाली थी। इलाके के दो घरों में चोरी की वारदात भी हुई थी। पुलिस डकैती की घटना के बाद सतर्कता बरतने का दावा कर रही है। उसी इलाके में गुरुवार रात चोरों की फिर चहलकदमी हुई। डकैती वाले घर से करीब दौ मीटर दूरी पर तीन घरों में चोर घुसे।
चोर नई बस्ती के रहने वाले मिल कर्मी कपूरे सविता के घर पहुंचे। उनका परिवार सो रहा था। एक बैग लेकर भागे। बैग सुबह घर की छत पर मिला। उसमें कर्मी के बेटी की कापी किताबें थी। इस दौरान परिजनों को छत पर किसी के होने की आहट हुई। शोर मचाने पर चोर भाग निकले। उसके बाद कार चालक लालचंद्र गुप्ता के घर छत के रास्ते से नीचे कमरे तक पहुंचे। कमरे का ताला तोड़ा। कोई सामान नहीं मिला।
तीसरे विवेक कुमार के घर पहुंचे। कमरे की अलमारी खोलने की आवाज होने पर उनकी मां जाग उठी। शोर मचाने पर चोर भाग निकला। तीनों घटनाएं डकैती वाले घर की पश्चिमी गली में हुई हैं। इलाके में हाल में डकैती के बाद से भयभीत लोगों की नींद उड़ी है। इसी वजह से तीनों घर चोरों का निशाना बनने से बचे हैं। कोतवाल अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर नहीं आई है। घटनाओं की छानबीन की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे में दिखने वालों संदिग्धों की पहचान नहीं हो सकी है।
बिंदकी। सिलाई दुकान का शटर काटकर चोरों ने नकदी समेत हजारों का सामान पार कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के चकहाता निवासी दिलशाद उर्फ सीनू की नहर पुल के पास सिलाई की दुकान है। दिलशाद ने बताया कि शुक्रवार सुबह दुकान का शटर कटा होने की आसपास के लोगों ने फोन पर जानकारी दी। दुकान खोला तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर 45 सौ रुपये, सिले और बिना सिले कपड़े ले गए। करीब 50 हजार का माल चोरी गया है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि चौकी पुलिस मौके पर गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें