संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। इरादतपुर चतुर्भुजपुर गांव के नरियनपर में रविवार शाम को कुछ लोगों ने साड़ को घेरकर धारदार हथियार से हमला किया। हमले में साड़ की मौत हो गई। पुलिस ने पिता व दो पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नरियनपर गांव के रहने वाले रमेश सिंह ने कोतवाली में बताया कि उनके दरवाजे पर खड़े साड़ पर गांव के धीरज, कोमल यादव ने अपने पिता सुघर यादव के साथ लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला किया। साड़ के भागने पर पीछा कर धारदार हथियार से हमला किया। हमले में साड़ की मौत हो गई। रमेश सिंह की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों ने बताया कि रास्ते में जाते समय साड़ ने कोमल पर हमला किया। इसी वजह से घटना हुई है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
सुतली बम के साथ शातिर गिरफ्तार
बकेवर। पुलिस ने भटपुरवा नहर पुल के पास से जावेद उर्फ गंगा को चार सुतली बम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी गुटैयाखेड़ा गांव निवासी है। उसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। संवाद