फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रेन से यात्री की गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर रेलवे स्टेशन के ट्रेन से यात्री की गिरकर मौत हो गई। झारखंड प्रांत के गिरडीह जिला बंगाबाद थाना क्षेत्र के दालगंदो निवासी झगड़ू पंडित (30)अपनी मां के साथ झारखंड से गुजरात जा रहा था। फैजुल्लापुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर झगड़ू की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन




सड़क हादसों में मां-बेटा सात लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर/थरियांव। विभिन्न स्थानों पर सड़क हादसों में सात लोग घायल हुए। थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर थरियांव निवासी बाइक सवार सुनील अपने खेत रतीपुर से घर आ रहा था। थरियांव गांव पानी टंकी के पास सामने से ट्रैक्टर की टक्कर से सुनील घायल हो गया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से सुनील के दोनों पैर कुचल गए। उधर, हथगाम थाने के मऊपारा निवासी जावेद बाइक से अपनी मां हसीना को शहर से घर लेकर जा रहा था। थरियांव थाना क्षेत्र के बहिलापुर मोड़ के पास खड़े ट्रक में बाइक सवार टकरा गया। हादसे में मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जाफरगंज थाने के महादेवन का पुरवा निवासी बाइक सवार प्रदीप कुमार तरवापुर बस्ती के पास लोडर की टक्कर से घायल हो गया। थरियांव थाना क्षेत्र के कौंडरपुर मोतीलाल हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी बहनोई गिरधारी लाल के साथ बाइक से खागा कोतवाली क्षेत्र के टेनी गांव गए थे। लौटते समय थरियांव थाना क्षेत्र के आमापुर और उसरैना के बीच किसी वाहन की टक्कर से घायल हुए। खागा कोतवाली संसारपुर निवासी घनश्याम बाइक से मलूकपुर गांव गया था। रास्ते में किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें