फतेहपुर। बाबा साहब अंबेडकर मिशन भारत के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट स्थित बुद्धा पार्क में भगवान बुद्ध की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बुद्ध वंदना और त्रिशंख पंचशील के साथ धूपबत्ती व मोमबत्ती जलाकर पूजा अर्चना की गई।
रमेश बौद्ध ने कहा कि जिस समय तथागत का जन्म हुआ था तब सामाजिक स्थिति अत्यंत ही खराब थी। कमजोर लोगों का जीवन जानवरों से बदतर था। अतुल कुमार ने कहा कि भगवान बुद्ध ने सभी अवरोधों को पार कर मानवता की स्थापना की जिसे इस संसार में दोबारा न कोई कर पाया है और न ही मानवतावादी धर्म की स्थापना की है।
मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराज ने भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। धीरज कुमार, राजकुमार तिलक, अशोक सुदर्शन, बाबूराज ने जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पन्नालाल सेठ, रमेश, गया प्रसाद, शकुंतला गौतम, रामकरन, रामशरन, अमरजीत भारतीय, विनीता देवी, वर्षा सिंह गौतम, मृत्युंजय सिंह, शारदा देवी, प्रदीप कुमार, अरविंद कुमार, जियालाल, विद्या भूषण तिवारी मौजूद रहे।
इसी प्रकार महेंद्र सिंह यादव ने सहयोगियों के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन के पास भंडारे का आयोजन किया। उधर, गौतम बुद्ध जयंती पर अंबेडकर शिक्षा सदन आबूनगर कचहरी रोड पर हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक ने विचार रखे। इस मौके पर आरपी मौर्य, केदार वर्मा, अर्जुन, अरुण मौर्य, राजबहादुर, राजेश्वरी बाजपेई मौजूद रहे।
बाबा साहब अंबेडकर मिशन भारत के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट स्थित बुद्धा पार्क में भगवान बुद्ध के उपासक, उपासिकाएं एवं भिक्षु गणों ने बुद्ध वंदना त्रिशरण, पंचशील का उच्चारण करके सामूहिक भोजनदान किया।
शाम ढलते पार्क में कैंडल की रोशनी कर आतिशबाजी छुड़ा कर बुद्धत्व प्राप्ति के साथ जन्म मरण के बंधन से मुक्त होने वाले परिनिर्वाण पर वक्ताओं ने चर्चा की। इस दौरान मिशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराज बौद्ध, गया प्रसाद, राज कुमार तिलक, अमरजीत भारती, बाबूराम बादल, अशोक सुदर्शन, कैलाश भारती, विनोद कुमार सुदर्शन, अतुल बौद्व, रमेश बौद्धा, प्रिय गौतम, कल्लू प्रसाद, राजेंद्र गौतम, कालका प्रसाद शास्त्री, रामराज गौतम, मिथलेस कुमार, शकुंतला बौद्ध ने भी गौतम बुद्ध के जीवन पर रोशनी डाली।
इसके अलावा इंटरनेशनल बौद्ध महासभा ने मुराइनटोला में बुद्ध जयंती मनाई। मन्नीलाल यादव, आरबी सिंह, बीपी मौर्या, रमेश मौर्या, राज कुमार तिलक, बीएल मौर्या, टीएन तिवारी मौजूद रहे।