फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटवारे के विवाद में भाई-भाभी को चाकू से गोदा, भाई की मौत

Fri, 05 Jun 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मलवां थाना क्षेत्र में संपत्ति बट्वारे के विवाद में गुरुवार की देर शाम दो भाइयों ने एक भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। चीख पुकार सुनकर बचाव के लिए पहुंची उसकी पत्नी पर भी हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ वंदना सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तारापुर गांव निवासी सहदेव के चार पुत्र कल्लू, पुत्तीलाल, धर्मेंद्र और रामेंद्र थे। इनमें रामेंद्र बंगलौर में रहता है। बाकी तीनों भाइयों के बीच करीब छह माह पहले संपत्ति का बटवारा हुआ था। बटवारे के बाद तीनों अलग-अलग मकानों में रहते हैं। इस दौरान फाइनेंस में लिए गए ट्रैक्टर और नलकूप का बटवारा नहीं हो सका था। इसी बात पर तीनों के बीच अक्सर विवाद होता था। बिलंदपुर गांव निवासी धर्मेंद्र का ससुर ननका पटेल और साला गुरुवार की शाम को तारापुर पहुंचे। इन लोगों ने पुत्तीलाल को सुलह समझौते के लिए धर्मेंद्र के घर बुलाया था। बुलावे पर पुत्तीलाल जा रहा था। तभी रास्ते में कल्लू और धर्मेंद्र ने पुत्तीलाल पर चाकुओं से हमला कर दिया। चीख पुकार पर पुत्तीलाल की 35 वर्षीय पत्नी अंशू ऊर्फ छेद्दी मौके पर पहुंची। बीच बचाव करने पर उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। तब हमलावर भाई मौके से फरार हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने पुत्तीलाल को मृत घोषित कर दिया और उसकी पत्नी को भर्ती किया है। मृतक की बेटी प्रियंका ने बताया कि पिता से अक्सर चाचा धर्मेंद और दादा कल्लू मारपीट किया करते थे। धर्मेंद्र के ससुरालीजनों ने उसके पिता को सुलह के बहाने घर बुलाया था और हत्या कर दी है। सूचना पर सीओ वंदना सिंह और एसएचओ मुन्ना बाबू निरंजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। सीओ ने घायल महिला के बयान जिला अस्पताल में दर्ज किए हैं। सीओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें