फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मैरिज हॉल संचालक की शिक्षिका पत्नी का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
फाइल फोटो-31-महिमा श्रीवास्तव। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
फतेहपुर। मैरिज हॉल संचालक की शिक्षिका पत्नी का शुक्रवार सुबह कमरे में पंखे पर साड़ी के फंदे से शव लटका मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में खाना बनाने को लेकर कहासुनी होने की बात सामने आई है। वहीं पुलिस महिला के मोबाइल नंबर की सीडीआर खंगाल रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर निवासी अमित उर्फ मिंटू श्रीवास्तव मैरिज हॉल संचालक हैं। पत्नी महिमा श्रीवास्तव (43) भिटौरा ब्लॉक के बसोहनी में सहायक अध्यापक थीं। अमित ने बताया कि बृहस्पतिवार रात खाने के बाद वह और बच्चे नीचे कमरे में लेटे थे।
पत्नी छत पर टहलने गई थीं। छत पर भी कमरा बना है। कुछ देर बाद पत्नी के नहीं आने पर वह लोग सो गए। कभी-कभी छत पर कमरे में ही पत्नी सो जाती थी। वह शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे कमरे पहुंचे। कमरे का दरवाजा खुला था।
विज्ञापन

कमरे में पंखे पर साड़ी के फंदे से पत्नी का शव लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। मायका शहर के तेलियानी ब्लॉक के सामने है। मायके पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि खाना बनाने को लेकर शिक्षिका की परिजन से कहासुनी हुई थी। हालांकि बाद में खाना भी बनाया और खाया भी था। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो-31-महिमा श्रीवास्तव। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें