फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: संविदा लाइनमैन का शव बिजली के तार से बने फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
फाइल फोटो-13-राजेश कुमार। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
सहिली। मलवां थाना क्षेत्र में बुधवार को गांव किनारे संविदा लाइनमैन का शव पेड़ पर बिजली के तार से बने फंदे से लटका मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस घटना के पीछे घरेलू कलह बता रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बरमतपुर मजरे भरसवां निवासी राजेश कुमार पासवान (49) रावतपुर उपकेंद्र में संविदा लाइनमैन था। उसका घर में किसी बात को लेकर पत्नी चुनकी से विवाद हो गया। इस पर लाइनमैन घर से निकला और रात को नहीं लौटा। ग्रामीणों ने गांव किनारे सुबह पेड़ पर बिजली के तार से बने फंदे से उसका शव लटका देखा।
चौकीदार की सूचना पर सहिली चौकी प्रभारी सूरज सिंह व फॉरेंसिक टीम पहुंची। परिजन ने बताया कि राजेश कुमार पासवान की दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी सुखरानी देवी के तीन बच्चे हैं। वह मायके किछौछा में रहती है। दूसरी पत्नी चुनकी देवी के छह बच्चे हैं।
विज्ञापन

राजेश दूसरी पत्नी के साथ रहता था। अक्सर उसका पत्नी से विवाद होता था। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि घरेलू विवाद में राजेश ने आत्महत्या की है। परिजन से पूछताछ की जा रही है।

फाइल फोटो-13-राजेश कुमार। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें