जिला उद्योग व्यापार मंडल की महिला इकाई की बैठक में महिला पदाधिकारियों ने गरीब कन्याओं का विवाह कराने का निर्णय लिया। निर्णय लिया गया कि विधवा महिलाओं को रोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाया जाएगा। सोमवार को महिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक वर्मा चौराहा स्थित एक पार्लर में हुई। बैठक की अध्यक्षता ललिता रस्तोगी ने किया। महिला अध्यक्ष माधुरी साहू ने संगठन के विस्तार के लिए सभी व्यवसायिक महिलाओं को जोड़ने का निर्णय लिया। कहा कि संगठन महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। बैठक में नगर अध्यक्ष रंजना कक्कड़, महामंत्री अर्चना तोमर, आशा पुरवार, अनुराधा रस्तोगी, नीता गुप्ता, आशा रस्तोगी, फिरोज फात्मा, सोनाली कक्कड़, सुशीला देवी, उन्नति विश्वकर्मा, रीतिका श्रीवास्तव, सोना शिवहरे, सोनम प्रजापति, अल्पना श्रीवास्तव, प्रियंका सविता, रुचिका साहू आदि रहीं।
आज एसपी को सौंपेंगे ज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुधारने और टेंपो टैक्सी के स्थल आवंटन की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही ज्ञापन के माध्यम से पार्किंग स्थल बनाए जाने की भी मांग की जाएगी।