फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: झंडा गीत के रचयिता की मनाई जाएगी जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। झंडा गीत विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के रचयिता पद्मश्री श्याम लाल गुप्ता की 129वीं जयंती नौ सितंबर को जनपद मुख्यालय में मनाई जाएगी।
विज्ञापन

जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए दोसर वैश्य समिति की बैठक खागा में दुर्गाशंकर गुप्त के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संतोष गुप्ता ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के समय झंडा गीत की रचना करने वाले निडर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्याम लाल गुप्त पार्षद का जनपद ही कार्यक्षेत्र रहा है।
जिला कारागार में निरुद्ध रहते हुए उन्होंने झंडा गीत की रचना की और ऐसे महान विभूति की जयंती में शामिल होना गर्व की बात है। इसके बाद कार्यक्रम आयोजन को लेकर रणनीति बनाई गई। इस मौके पर दोसर वैश्य समिति के अध्यक्ष विकास गुप्ता ने कार्यकारिणी की भी औपचारिक घोषणा की। इस मौके पर हरि गुप्ता, गिरिजेश गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, सीकू गुप्ता, गोविंद काजू, दुर्गाशंकर, दिनेश, धनंजय, अजय गुप्ता, मनोज, सुरेश गुप्ता, संगम लाल गुप्ता, रघुनाथ, मुकुन्द, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें