फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शटरिंग ढहा दी, ससुर, बहू समेत तीन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। थाना क्षेत्र के करुइया डेरा गांव में दिव्यांग के निर्माणाधीन आवास की एक पक्ष के लोगों ने शटरिंग ढहा दी। विरोध पर लाठी-डंडे से दिव्यांग के पिता व पत्नी समेत तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी शिवपूजन दिव्यांग है। उसे मुख्यमंत्री दिव्यांग योजना (ग्रामीण) से आवास मिला है। उसका पिता शिवनारायण व पत्नी रूपरानी आवास का निर्माण करा रहे हैं। आवास में कालिका डेरा के नीरज ने स्लैब डालने को शटरिंग लगाई है। शनिवार को स्लैब डाली जानी थी। इसी दिन शिवपूजन के घर एक पक्ष के करीब 10 से 12 लोग पहुंचे।
तोड़फोड़ कर शटरिंग हटाने लगे। विरोध करने पर शटरिंग मालिक नीरज, शिवनारायण व रूपरानी को पीटा। डॉक्टर ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया है। उधर ग्रामीणों का आरोप है कि योजना से मिले आवास के लिए सरकारी भूमि में निर्माण कराकर रास्ता बंद करने की कोशिश कर रहे हैं। सरकंडी चौकी इंचार्ज विनोद निगम ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें