फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बीसी पॉइंट संचालक का खाता बैंक ने किया होल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के रिठवां गांव में बीसी पॉइंट संचालित करने वाले राजबिंदु से साइबर ठगी हो गई। तहरीर देकर पीड़ित की पत्नी रूपा देवी ने बताया कि एक नवंबर को बेरुआ गांव निवासी उमेश पुत्र शिवराज और राजकरन पुत्र श्यामलाल पासी बीसी पॉइंट पर आए। राजकरन ने बताया कि उमेश की बहन की तबीयत खराब है। उसे रुपयों की जरूरत है। उनके बैंक खाते में यूपीआई से रुपये ट्रांसफर करवा रहे हैं उन्हें कैश दे देंं। राजकरन ने पहले 17,170 रुपये और कुछ देर बाद चार हजार रुपये भेजे। राजबिंदु ने रुपये राजकरन और उमेश को सौंप दिए। अगले दिन जब पीड़ित बैंक गया तो वहां बैंक कर्मचारियों ने बताया कि उसका खाता साइबर फ्रॉड से संबंधित लेनदेन में आया है। इस पर खाते को होल्ड कर दिया गया है। शिकायतकर्ता रूपा देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों उमेश और राजकरन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें