फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सीताहरण और मारीच वध का मंचन देख रोमांचित हुए दर्शक

विज्ञापन
फोटो-32-धाता कस्बे में आयोजित रामलीला मैदान में मौजूद कलाकर। संवाद
विज्ञापन
धाता। कस्बे में रामलीला कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को रामलीला का मंचन किया गया। इसमें सीताहरण, शूर्पणखा की नाक काटने और मारीच वध के प्रसंग दिखाए गए। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। बड़ी संख्या में लोग यह मंचन देखने जुटे। रामलीला के साथ मेले में जादू का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। जादूगर ने सांप, कबूतर और जादू की छड़ी से जुड़े हैरतअंगेज करतब दिखाए। कागज से फूल बनाने जैसे प्रदर्शनों ने बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को रोमांचित किया। मेला प्रबंधक धीरेंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि मेले में प्रतिदिन नए कार्यक्रम होंगे। इसका उद्देश्य लोगों को धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना है।

फोटो-32-धाता कस्बे में आयोजित रामलीला मैदान में मौजूद कलाकर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें