फतेहपुर। उप्र विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के चलते शुक्रवार को जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश बीएसए प्रिंसी मौर्या और डीआईओएस राकेश कुमार ने जारी किया। उनके निर्देशानुसार, कक्षा एक से 12 तक के परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालय बंद रहेंगे। सीबीएसई और आईसीएसई समेत अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालय भी इस अवकाश में शामिल हैं। अधिकारियों ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।