फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पुलिस की वर्दी में साथियों को बुलाकर पांच लाख नकदी ले गए आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिस की वर्दी में आए साथियों की मदद से एक युवक ने व्यापारी से पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। घटना के बाद थाने पहुंचने पर व्यापारी को ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र की लेबर कॉलोनी निवासी व्यापारी रंजीत सिंह ने बताया कि उनकी मुलाकात करीब पांच वर्ष पहले घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के कचवइनपुर गांव निवासी जीत सिंह से एक प्लास्टिक फैक्टरी में हुई थी। करीब दो माह पहले दोनों की फिर मुलाकात हुई। इस दौरान जीत ने बेटी की शादी का हवाला देकर पांच लाख रुपये मांगे।
रुपयों के बदले जीत ने गहने रखने की बात कही। आठ अप्रैल को जीत ने रंजीत को रुपये लेकर बुलाया। इस पर रंजीत दामाद परविंदर के साथ जहानाबाद के अमौली चौराहे पहुंचे। यहां जीत उन्हें नगर पंचायत कार्यालय के पास ले गया। बातचीत के बाद रंजीत ने पांच लाख रुपये से भरा बैग जीत को दे दिया।
विज्ञापन

तभी दो बाइकों पर सवार तीन लोग पुलिस की वर्दी में पहुंचे और पकड़ो-पकड़ो कहते हुए जीत को रुपये से भरे बैग के साथ पकड़कर बाइक पर बैठाकर ले गए। कुछ देर बाद जीत का मोबाइल भी बंद हो गया। शक होने पर रंजीत थाने पहुंचे। यहां उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें