फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो-कार की सीधी भिड़ंत में नौ घायल

Sun, 01 Jan 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में पहुंचे घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 सदर कोतवाली क्षेत्र के तपस्वी नगर के पास शनिवार दोपहर कार और टेंपो की सीधी भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों के नौ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार सवार एक किशोर को कानपुर रेफर कि या गया है।
विज्ञापन


गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी नरेंद्र कुमार टेंपो चालक अपने बड़े भाई रामू और  सवारियों शाह निवासी राजबहादुर, खेसहन गांव निवासी काशी प्रसाद की पत्नी गंगा देवी, चक काजीपुर गांव निवासी लालता प्रसाद दीक्षित की पत्नी सूरजकली को लेकर शहर आ रहा था। बांटा-टांडा मार्ग पर तपस्वी नगर के पास शाह की ओर जा रही कार से टेंपो की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार पटेल नगर मोहल्ले के अरमान वर्मा, चौक निवासी हिमांशु, आकाश और खलील नगर निवासी सज्जाद घायल हुए।

सूचना पर समाजसेवी अशोक तपस्वी अपनी एंबुलेंस लेकर पहुंचे। कार के घायल अरमान को पैर में काफी चोट लगी होने से उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें