फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर,दुकान और घर से हजारों का माल उड़ाया

Tue, 11 Oct 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,फतेहपुर
विज्ञापन
चोरी के बाद खाली बक्शा ‌दिखाती भुक्तभोगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजीपुर थानाक्षेत्र के बवारा गांव निवासी गुड्डू बाबा सरकी गांव के काली मंदिर में पुजारी हैं। वह मंदिर में ही रहते हैं। रविवार की रात 12 बजे बाबा भोजन कर सो गए। सोमवार की सुबह उनकी आंख खुली तो बदन में पहनी बंडी की जेब में रखे 1200 रुपये गायब थे। इसके अलावा मंदिर में टंगा बड़ा घंटा भी नहीं था। उन्होंने भक्तों व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


इधर, चोरों ने इसी गांव के दिनेश प्रजापति के घर को निशाना बनाया। दिनेश बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। घर में पत्नी व बच्चे रहते हैं। पत्नी गुड्डी ने बताया कि वह सो रही थी। रात में किसी समय चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह घर का कमरा साफ करने के दौरान बक्सा का ताला टूटा मिला। चोर बक्से में चार हजार रुपये और मंगलसूत्र चुरा ले गए हैं।

इसी गांव के जुम्मन के भी घर चोरों ने हाथ साफ करना चाहा लेकिन खटपट हो जाने पर परिजन जग गए। इससे चोरों को बिना वारदात भाग जाना पड़ा। थानेदार अभय नारायण तिवारी ने बताया कि तहरीर ले ली गई है। पड़ताल की जा रही है। हुसैनगंज प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी राजेश चौरसिया की चौराहे पर कपड़े की दुकान है।
विज्ञापन


उन्होंने सोमवार को दुकान का शटर उठाया तो दुकान के पिछले हिस्से में सेंध दिखी। अस्त-व्यस्त सामान देखकर वह हक्का-बक्का रह गए। इस दुकान से कई कीमती साड़ियां और गुल्लक में रखी नगदी चोरी हो गई। दुकानदार ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। थानेदार शिव मंगल सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस को सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें