फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर की भूमि का सीमांकन कराया, विवाद खत्म

Mon, 01 Jun 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के ठठराही मोहल्ला स्थित प्राचीन काली मंदिर के पीछे खाली पड़ी जमीन पर कब्जा दिलाने के विवाद को लेकर तीन सप्ताह से दो पक्षों में चल रहा तनाव समाप्त हो गया। नायब तहसीलदार के साथ पहुंची राजस्व टीम ने मंदिर की भूमि को अलग कर सीमांकन करा दिया। इससे भक्तों का आक्रोश शांत हो गया।  
विज्ञापन

नगर के ठठराही मोहल्ला के प्राचीन मां काली मंदिर के पीछे स्थित जमीन पर तीन मई की रात जेसीबी व डंफर से पुराई व समतलीकरण का काम शुरू हुआ था। पुराई कराने वाले जमीन को अपना बताकर काम
करा रहे थे। जबकि कुछ लोगों का कहना था यह मंदिर की जगह है। विवाद को सुलझाने के लिए पहुंचे कोतवाल केके यादव को  ठठराही  मोहल्ला के बुजुर्गों व भक्तों ने बताया मंदिर के पीछे साढ़े तीन बीघा जमीन मंदिर के नाम व डेढ़ बीघे जमीन विद्यालय के नाम दर्ज है। जबकि पुराई व समतलीकरण करा रहे शब्बीर आदि का कहना था उन्होने सन् 1994 में पांच बीघे जमीन मोहल्ला ठठराही निवासी स्व. श्याम बिहारी मिश्रा व स्व. रामबिहारी मिश्रा से खरीदी थी। रविवार को नायब तहसीलदार सुनील पटेल के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक कौशल किशोर, नरेंद्र, श्रीनारायन, बंसतलाल आदि ने पुलिस की मौजूदगी में नाप जोखकर मंदिर व विद्यालय की भूमि को सीमांकन करके अलग कर विवाद खत्म करा दिया।
विज्ञापन

इंसेट
दोनो पक्षों में पनपा सौहार्द, किए हस्ताक्षर
बिंदकी। नगर के मां काली मंदिर की भूमि विवाद को हल कराने के बाद दोनाें पक्षों के बीच बढ़ रहे तनाव का खात्मा हो गया। दोनाें पक्षों में पनपे सौहार्द के बीच राजस्व एवं पुलिस टीम को बधाइयां देते हुए एक पक्ष से विनोद द्विवेदी, राजू, विभोर, शिव करन विश्वकर्मा, अलोक शुक्ला, मधुराज व दूसरे पक्ष से सफीउल्ला, अनवार अहमद, नौशाद, मुन्ना राईन आदि ने हस्ताक्षर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें