फाइल फोटो-15-शिवकरन। स्रोत: परिजन
गाजीपुर। घर से बिना बताए रविवार दोपहर निकले किशोर का शव जंगल में पेड़ पर नायलॉन की रस्सी के फंदे से लटका मिला। सोमवार को उसकी पहचान हो सकी। परिजन घटना के बारे में कुछ नहीं बता सके। किशोर इंस्टाग्राम पर रील बनाता था। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
असोथर थाना क्षेत्र के घनघौल गांव निवासी शिव बहादुर का पुत्र शिवकरन (16) घरेलू काम में हाथ बंटाता था। पिता ने बताया कि रविवार दोपहर करीब तीन बजे वह बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। देर तक घर न लौटने पर परिजन ने तलाश शुरू की। शाम को चरवाहों ने गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन निवासी राम शुक्ला की बाग में जामुन के पेड़ से रस्सी के फंदे पर किशोर का शव लटका देख पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो जारी कर शिनाख्त की कोशिश की। इसके बाद परिजन को जानकारी हुई। भाई शिवम ने बताया कि शिवकरन इंस्टाग्राम पर रील बनाया करता था। उसने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
फाइल फोटो-15-शिवकरन। स्रोत: परिजन