फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया किशोर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के भैंसाही गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। मीरपुर कुरूस्ती गांव निवासी पुष्पेंद्र (15) रविवार रात किसी काम से घर से निकला था। भैंसाही गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किशोर के मामा इंद्रजीत ने बताया कि पुष्पेंद्र का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह रात में मां पुष्पा के साथ घर में सो रहा था और बिना बताए निकल गया था। थानाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें