फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, किशोरी गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने युवक और उसके भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पिता ने आरोप लगाया कि दिव्य उर्फ सत्यम मिश्रा ने उसकी पुत्री को करीब छह माह पहले शादी का झांसा दिया। इस दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। 20 जून को पुत्री की तबीयत खराब हो गई। तभी पुत्री ने परिजन को जानकारी दी। जांच कराने पर पुत्री गर्भवती निकली।
पिता ने सत्यम से शिकायत की तो उसने भाई के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार रात भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी सत्यम को कैनाल रोड से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन



मानसिक बीमार युवती से छेड़छाड़
खागा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मानसिक बीमार युवती के साथ छेड़छाड़ की गई। परिजन का आरोप है कि अनवर अली जबरन रविवार को घर से युवती को खींचकर जंगल की ओर ले जाने की कोशिश कर रहा था। युवती की चीख-पुकार पर लोगों की नजर पड़ी। लोगों के आने पर अनवर उसे छोड़कर मौके से भाग निकला। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें