बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को घर बुलाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने कई दिन मामले को टरकाने के बाद गुरुवार शाम एफआईआर दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 साल की किशोरी को 16 जनवरी की रात पड़ोसी युवक ने बहाने से घर में बुलाया। इसके बाद आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
युवक ने किसी को कुछ बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद किशोरी घर पहुंची और उसने आप बीती परिजनों को बताई। परिजन आरोपी के घर पहुंचे, तो आरोपी भाग निकला।
मामले की 17 जनवरी को पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को टरका दिया। थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।