फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मवेशी चोरों की कार की टक्कर से किशोर की मौत

विज्ञापन
सत्यम - फोटो : सम्मेलन में नवदंपती जोड़ों को आर्शीवाद देते अधिकारी व जनप्रतिनि​धि। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। जागेश्वर मंदिर में लाई-नमकीन का ठेला लेकर पिता भाई संग जा रहे किशोर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौत हो गई। जबकि पिता भाई समेत तीन घायल हो गए। कार खंती में पलट गई। कार से चोरी के बकरे मिले हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना के मोहम्मदपुर निवासी श्रीकांत रैदास पुत्र सत्यम (15), शिवम (18) शिवम और पड़ोसी बड़कू यादव (21) संग जागेश्वर मंदिर मेले में लाई नमकीन बेचने का ठेला लेकर बुधवार सुबह जा रहे थे। गाजीपुर कस्बे के राम सिंह जूनियर विद्यालय के पास पीछे से कार ने सभी को टक्कर मार दी। ठेला भी पलट गया। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया। घायलों को भर्ती किया। सत्यम के दो भाई व एक बहन हैं। हादसे से मां सीमा देवी का हाल बेहाल हो गया। घटनास्थल में कार छोड़कर चालक और सवार भाग निकले। कार से चोरी के बकरे मिले हैं। थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्या ने बताया कि गाड़ी की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें