फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव में सोमवार को आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पप्पू सिंह का पुत्र प्रिंस (8) घर के पास चल रही पॉलिशर मशीन के पहिये की चपेट में आकर घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।