फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म, धर्मांतरण और निकाह: जयपुर-बिहार में दरिंदगी, पिता की मदद से युवक ने मस्जिद में लड़की का बदलवाया धर्म

Fri, 16 Jan 2026 01:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, खखरेरू (फतेहपुर)

सार

यह घटना फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां एक स्थानीय किशोरी 30 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने बिहार निवासी मोहम्मद समीर के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
आरोपी युवक का पिता मोहम्मद सगीर हुआ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र से अगवा किशोरी का बिहार प्रांत में धर्मांतरण कराने के बाद निकाह किया गया। धर्मांतरण से पहले किशोरी का अपहरण करने वाले युवक ने दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने घटना में आरोपी के पिता को धर्मांतरण के सहयोग में गिरफ्तार किया है। आरोपी पिता को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी 30 दिसंबर को लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने बिहार प्रांत के मोहम्मद समीर के खिलाफ पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी किशोरी के गांव में रहकर रजाई-गद्दे की भराई का काम करता है।

पुलिस ने किशोरी को 11 जनवरी को थाना क्षेत्र के अइमापुर चौराहे के पास खोज लिया। किशोरी ने बयान में पुलिस को बताया कि समीर ने खुद को पैसे वाला बताया था। उसे अच्छी शान शौक की जिंदगी का गुजारने का झांसा देकर ले गया था।

वह किसी परिचित के घर राजस्थान प्रांत के जयपुर ले गया। यहां दुष्कर्म किया। इसके बाद अपने घर बिहार प्रांत मधेपुरा जिला कुमारखंड थाना क्षेत्र के यदुवापट्टी ले गया। घर में पिता मो. सगीर के सहयोग से एक मस्जिद में उसका धर्मांतरण कराया। मस्जिद में ही मो. समीर ने उसके साथ निकाह किया। बिहार में भी उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन

समीर के परिवार की स्थिति खराब होने पर वह घर लौट रही थी तभी रास्ते में उसे पुलिस मिल गई। विवेचक प्रशांत मिश्रा ने बताया कि किशोरी के बयान के बाद धर्मांतरण में सहयोग में आरोपी के पिता मो. सगीर को शिवपुरी तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी मो. समीर की तलाश की जा रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें