फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रेमी के पकड़े जाने से आहत किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग सामने आने के बाद किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह घर के कमरे में किशोरी का शव दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने परिजन से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी युवक सोमवार सुबह पत्नी के साथ गेहूं काटने खेत गया था। घर में 15 वर्षीय पुत्री अकेली थी। कुछ देर बाद जब दोनों खेत से घर पहुंचे तो बेटी का शव कमरे में बांस से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। शोर सुनकर ग्गामीण एकत्र हो गए।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि किशोरी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार शाम युवक लाइट ठीक करने के बहाने किशोरी के घर पहुंचा था। तब किशोरी के माता-पिता खेत गए थे। शक होने पर पड़ोसियों ने दोनों को कमरे में बंद कर परिजन को सूचना दे दी।
विज्ञापन


परिजन ने पुलिस को जानकारी दी। ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। इससे आहत होकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली। किशोरी कौशाम्बी जिले के सिराथू थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में रहकर कक्षा नौ में पढ़ाई कर रही थी। होली के पहले वह गांव आई थी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विद्याप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक को हिरासत में लिए जाने की बात से उन्होंने इन्कार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें