फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: किशोर की अस्पताल में मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। थाना क्षेत्र के अजरौली गांव निवासी राजकुमार का पुत्र सनी कुमार (10) को तेज बुखार के कारण कौशांबी जिले के मंझनपुर के न्यू शांति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सोमवार को किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा कर दिया। पिता राजकुमार व परिजनों का आरोप है कि किशोर को अप्रशिक्षितों ने गलत इंजेक्शन लगा दिया। इससे उसकी मौत हुई है। किशोर गांव के स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता था। डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल छोड़कर भाग गए हैं। परिवार के लोग मंझनपुरपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने की जिद पर अड़े हैं। किशोर की मां नीलम, दो बहनों को रो-रोकर हाल बेहाल है। इसपर संचालक अमित सिंह ने बताया इंजेक्शन का कोई रिएक्शन नहीं हुआ है। बुखार अधिक था आरोप गलत लगाया जा रहा है। अस्पताल में तोड़फोड़ की गई है। मंझनपुर कोतवाल संजय तिवारी ने बताया प्रार्थना पत्र मिला है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें