फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने मांगा प्रमोशन, बीएसए को दिया ज्ञापन

Sat, 09 May 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में पांच साल सेवा पूरी करने वाले सहायक अध्यापकों ने प्रमोशन की मांग की है। शुक्रवार को शिक्षकों ने बीएसए को ज्ञापन देकर नए स्कूलों में पद सृजन करके प्रमोशन की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि नवीन प्राथमिक स्कूलों में पद सृजन करके 300 से 400 के बीच सहायक अध्यापकों को हेडमास्टर के पद पर प्रमोशन किया जा सकता है। इतना ही नहीं वर्तमान समय में उच्च प्राथमिक स्कूलों में करीब तीन सौ पद सहायक अध्यापकों के रिक्त हैं। ऐसी हालत में उन सभी पदों पर प्रमोशन करके उन्हें प्रमोशन का लाभ देने के साथ शेष बच रहे 269 शिक्षामित्रों को भी सहायक अध्यापक पद पर समायोजन किया जा सकता है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि अगस्त, अक्तूबर, दिसंबर 2009 तथा फरवरी 2010 बैच में नियुक्त शिक्षकों की संख्या करीब 300 है। इन सभी की सेवा पांच साल पूरी हो चुकी है, जबकि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने तीन साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को प्रमोशन देने के आदेश जारी किए हैं। ऐसी हालत में उनका प्रमोशन किया जाए। ज्ञापन देने वालों में रोमेश, कमल, नीलेश, भूपनाथ, गीतांजलि, संदीप, विक्रम, रामभरोसे, छोटेलाल, मुकेश, दिनेश यादव, बृजेश, पंकज, राकेश कुमार, अश्वनी कुमार, संजीव वर्मा, संजीव कुमार, अमरपाल आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें