फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शिक्षक नवीन शिक्षण तकनीक से विद्यार्थियों का करें विकास

विज्ञापन
फोटो-11-प्रमाण पत्र के साथ मौजूद शिक्षक साथ में डायट प्राचार्य व प्रशिक्षण प्रभारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के सामाजिक विज्ञान शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार देर शाम संपन्न हुआ। इस दौरान डायट प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक आरती गुप्ता ने प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन

समापन सत्र में आरती गुप्ता ने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य नवीन शिक्षण तकनीकों से शिक्षकों को सशक्त बनाकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों की अकादमिक गुणवत्ता और कार्यकुशलता को लगातार मजबूत करते हैं।

सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने प्रशिक्षण की प्रक्रिया और सत्रों के संचालन की जानकारी देते हुए शिक्षकों से समस्याओं के समाधान खोजते हुए अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करने की अपील की। प्रशिक्षण के दौरान नवीन शिक्षण विधियां, कक्षा में प्रभावी प्रस्तुतीकरण, पाठ्यवस्तु की सरल व रुचिकर व्याख्या तथा छात्र-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने शिक्षकों को निर्देश दिए। शिक्षकों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से फीडबैक दिया। प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के सामाजिक विज्ञान शिक्षक उपस्थित रहे।

फोटो-11-प्रमाण पत्र के साथ मौजूद शिक्षक साथ में डायट प्राचार्य व प्रशिक्षण प्रभारी। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें