फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शिक्षक संघ ने डीआईओएस को सौंपा 17 सूत्री मांगपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ला के नेतृत्व में शिक्षकों ने उन्हें 17 सूत्री मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना, एनपीएस, प्रोन्नति वेतनमान और मानव संपदा में संशोधन सहित विभिन्न सेवा संबंधी प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कई मामले लंबे समय से लंबित हैं, जिससे शिक्षकों को परेशानी हो रही है। वार्ता के दौरान डीआईओएस ने मानव संपदा से संबंधित कुछ कार्य निपटाए। उन्होंने चार शिक्षकों और कर्मचारियों के प्रथम वेतन भुगतान के आदेश भी जारी किए। इनमें आयुक्ष रतन त्रिपाठी, आंचल सिंह, सुनील कुमार और प्रबोध कुमार त्रिपाठी शामिल हैं। डीआईओएस ने शेष मामलों को जल्द निस्तारित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें