फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर को मिली प्रतिकूल प्रविष्टि

Sun, 27 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल सलेमपुर घूरी में क्लास लेते डीएम राजीव रौतेला
विज्ञापन
डीएम ने भिटौरा ब्लाक के मोहम्मदपुर और सलेमपुर घूरी का निरीक्षण किया। गांव के हर घर में शौचालयों का निर्माण कराने के निर्देश दिए। प्राथमिक स्कूल सलेमपुर घूरी में खुद क्लास लेकर बच्चों से सवाल पूछे। सही जवाब न मिलने पर उन्होंने बीएसए को शिक्षक ललिता देवी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिए कहा।
विज्ञापन


चौपाल में डीएम ने कहा कि सभी लोग घरों में शौचालयों का निर्माण कराएं और शौच घरों के बाहर कतई न जाएं। इससे बहुत सारी बीमारियां दूर होंगी। ग्राम को जंगल में शौच जाने से मुक्त बनाने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि गांव में शत प्रतिशत शौचालय का उपयोग होगा, तो बच्चों में कुपोषण घटेगा।

उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों का वजन कराया और पौष्टिक भोजन देकर ग्रोथ चार्ट बनाने के निर्देश दिए। गोद लिए गांव सलेमपुर घूरी का डीएम ने निरीक्षण किया। डीएम ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रतिदिन स्कूलों का निरीक्षण करने की हिदायत दी। एसडीएम सदर विवेक श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी ऊषा श्रीवास्तव, डीपीआरओ नीलेंद्र सिंह, डीआईओएस, बीएसए, कार्यक्रम अधिकारी, डीएसओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें