फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अध्यापक ने लिफ्ट देकर कार में की कक्षा 11 की छात्रा से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्राथमिक विद्यालय के एक अध्यापक ने लिफ्ट देकर कार में कक्षा 11 की छात्रा से छेड़खानी की। अध्यापक छात्रा के घर आता जाता था। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी कक्षा 11 की छात्रा है। वह सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक अशोक ने छात्रा को कॉलेज तक छोड़ने का झांसा देकर अपनी कार में बैठा लिया। आरोप है कि वह रास्ते में छात्रा से छेड़खानी करने लगा। छात्रा के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। छात्रा किसी तरह स्कूल पहुंची।
घर लौटने पर परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद छात्रा के पिता ने थाने में अध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पिता ने बताया कि वह अध्यापक का सम्मान करते थे। वह उनके घर अक्सर आता-जाता था। उसकी नीयत बेटी पर खराब है, यह नहीं मालूम था। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें