फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास से आहत शिक्षिका ने फंदा लगाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। खागा कोतवाली हसनपुर गांव में एक शिक्षिका ने गुरुवार को फंदा लगा लिया। कानपुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी शनिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

खागा कोतवाली की निवासी महिला ने बताया कि बेटी गांव के बच्चों को कोचिंग पढ़ाती थी। गुरुवार को बेटी घर पर अकेली थी। देर शाम गांवहसनपुर अकोढ़ियां का अंकित घर में घुसकर बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर बेटी के साथ मारपीट की। उसी बीच वह घर पहुंच गई। उसे देख अंकित दीवार फांदकर भाग निकला। घटना से क्षुब्ध बेटी ने कमरे के हुक में दुप्पटे से फंदा लगा लिया। उसने शोर मचाया। उसे फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया। हैलट अस्पताल में शनिवार सुबह चार बजे बेटी ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में अंतिम संस्कार किया। थानाध्यक्ष हेमंत मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पहले भी छेड़छाड़ कर चुका है। लेकिन कोई शिकायत थाने नही आई थी। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें