फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षकों का मतगणना बहिष्कार का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने पंचायत चुनाव की मतगणना का बहिष्कार करने की घोषणा की है। शनिवार को संघ के जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ला ने डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन देकर मतगणना बहिष्कार के निर्णय की जानकारी दी है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। ऐसे में जनहित को देखते हुए मतगणना स्थगित करने की जरूरत है। ऐसा न करने पर माध्यमिक शिक्षक संघ मतगणना का बहिष्कार करने के लिए बाध्य होगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि शासन राजनीतिक लाभ के लिए कर्मचारियों अधिकारियों को कोरोना संक्रमण के मुंह में झोंक रहा है।
उनका संगठन पहले से ही चुनाव की तिथियां बढ़ाने की मांग करता रहा है, लेकिन शासन प्रशासन ने अनसुनी करके चुनाव कराया है। मतगणना एजेंटों की भीड़ के बीच वोटों की गिनती कर्मचारियों को करना होगा। ऐसे में संक्रमित होने की आशंका प्रबल होगी।प्रदेश संगठन के आह्वान पर मतगणना का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें