फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ खजुहा को लेकर दो हिस्सों में बंटे शिक्षक

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते शिक्षक - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ खजुहा ब्लाक इकाई के खिलाफ शिक्षकों का दूसरा गुट खड़ा हो गया है। बीईओ खजुहा राजीव गंगवार के विरुद्ध संघ के मोर्चा खोलने के बाद शिक्षकों का दूसरा गुट बीईओ को पक्ष में खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शिक्षकों ने डीएम के समक्ष पेश होकर बीईओ की सफाई दी। बाद में ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि 12 जनवरी को बीईओ खजुहा के खिलाफ निराधार आरोप लगाते हुए शिकायत की गई है।
बीईओ शासन के दिशा निर्देशों का ख्याल रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। बता दें कि प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीईओ पर महिला शिक्षकों से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में योगेश कुमार, ऊषा, उपमा, प्रियंका, रमेशचंद्र श्रीवास्तव, दिनेशचंद्र, अनीता रानी आदि शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें