फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में मतगणना ड्यूटी के बाद बीमार हुए शिक्षक की कानपुर हैलट में ब्लैक फंगस से मौत

Tue, 25 May 2021 06:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

पंचायत चुनाव में मतगणना ड्यूटी के बाद बीमार हुए शिक्षक की मौत हो गई। कानपुर के एक नर्सिंगहोम में ब्लैक फंगस की पुष्टि होने पर उसे हैलट में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर के हथगाम ब्लाक में तैनात शिक्षक विकास पटेल की ब्लैक फंगस से मौत हो गई। यह जनपद का पहला मामला है। शिक्षक पंचायत चुनाव में मतगणना ड्यूटी के बाद बीमार हुआ था। कानपुर के एक नर्सिंगहोम में ब्लैक फंगस की पुष्टि होने पर उसे हैलट कानपुर में भर्ती कराया गया, जहां पर सोमवार की शाम उसकी मौत हो गई। ब्लैक फंगस से जिले में पहली मौत होने से हडकंप मचा है।
विज्ञापन


उन्नाव जिले के चमियानी गांव निवासी विकास पटेल 10 सितंबर 2018 को जिले हथगाम ब्लाक को कंपोजिट विद्यालय चकभुनगापुर में पहली नियुक्ति हुई थी। शिक्षक की पंचायत चुनाव में ड्यूटी प्राथमिक विद्यालय हुसैनगंज में लगी थी। चुनाव के बाद उसकी ड्यूटी मतगणना में भिटौरा ब्लाक में लगा दी गई। मतगणना ड्युटी के बाद शिक्षक की तबियत बिगड़ गई।

 
विज्ञापन

पहले उसने हथगाम में इलाज कराया। हालत में सुधार न होने पर वह अपने गांव उन्नाव चला गया, जहां पर जांच में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्नाव के प्राइवेट अस्पतााल में फिर और बेहतर इलाज के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर 19 मई दिन बुधवार को उसे ब्लैक फंगस होने की पुष्टि पर हैलट कानपुर में भर्ती कराया गया।

हैलट में शिक्षक की सोमवार की शाम मौत हो गई। परिजनों ने शिक्षक का अंतिम संस्कार कानपुर को भैरव गंगा घाट में कर दिया है। शिक्षक की 11 दिसंबर 2020 को शादी हुई थी। उनकी पत्नी मलवां ब्लाक में शिक्षक पद पर तैनात हैं। चकभुनगापुर कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक दयाराम ने बताया कि सहायक अध्यापक विकास पटेल पहले कोरोना संक्रमित हुए थे।

पांच दिन पहले उनके ब्लैक फंगस में होने की पुष्टि होने पर परिजनों ने हैलट कानपुर में भर्ती कराया था। हैलट में उनकी मृत्यु हो गई है। उधर, सीएमओ डा. गोपाल माहेश्वरी ने बताया कि अभी तक हैलट कानपुर से ऐसी कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। फिर भी वह अपने स्तर से पता करा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें