फतेहपुर। प्राइमरी विद्यालय में तैनात शिक्षक की बुधवार दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। भाई ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की तहरीर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के नासिरपीर मोहल्ला निवासी राघवेंद्र पटेल (40) बिंदकी के अमेना प्राइमरी विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। दोपहर को उनके सीने में दर्द हुआ और उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही पत्नी पूनम बदहवास हो गई। चचेरे भाई सुरजीत ने बताया कि पहले कभी हार्ट संबंधी बीमारी की शिकायत राघवेंद्र को नहीं थी। अचानक सीने में दर्द हुआ है। वह अपने पीछे दो बेटियां आरोही और अनन्या को छोड़ गए हैं।
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के दमापुर गांव निवासी रामरती (70) पत्नी रामप्यारे की बुधवार सुबह अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि नलकूप में बनी कोठरी में रात को सोयी थी। जहां ठंड लगने से हालत बिगड़ी थी।