फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा आंदोलन में कूदा टैक्स बार एसोसिएशन

Wed, 16 Mar 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते सराफा कारोबारी
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ चल रहे सराफा कारोबारियों के आंदोलन में टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मंगलवार को कूद गए। कहा कि सराफा कारोबारियों की मांगे जायज है।
विज्ञापन


मंगलवार को सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप रस्तोगी की अध्यक्षता में सराफा कारोबारियों चौक में प्रतिष्ठान बंद कर नारेबाजी की। सराफा व्यापारियों ने कहा कि इंस्पेक्टर राज नहीं चलने दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार को आम बजट में संशोधन करना ही पड़ेगा। पूरे देश में आंदोलन बढ़ता ही जा रहा है।

मलवां, बहुआ, असोथर, गाजीपुर क्षेत्रों में भी सराफा कारोबारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर धरना, प्रदर्शन कर रहे हैं। स्वर्णकार विकास परिषद के जिलाध्यक्ष उमेश सोनी ने कहा कि 17 मार्च को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय रैली में अधिक से अधिक संख्या में सराफा व्यापारियों को पहुंचना है जिससे आवाज बुलंद हो।
विज्ञापन


टैक्स बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह गौड़ ने बताया कि सभी अधिवक्ता सराफा कारोबारियों के साथ हैं। इस दौरान सराफा व्यवसायी कुलदीप नारायण उर्फ पप्पन रस्तोगी, अजय रस्तोगी, हरिओम रस्तोगी, महामंत्री राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजय रस्तोगी, राजेंद्र सर्राफ, उमेश सोनी, शिव प्रसाद सोनी, रामनरेश सोनी, बृजेश सोनी, पप्पू गुप्ता, सचिन रस्तोगी, साकेत गुप्ता, अतुल रस्तोगी, अमित रस्तोगी, राजा रस्तोगी, मुन्ना लाल, राजेश गुप्ता, गोपाल दीक्षित, अनूप कुमार वर्मा, रामचंद्र सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें