पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े बुदवन गांव के शोकाकुल परिजन और ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खागा कोतवाली क्षेत्र के बुदवन गांव के चैतू पासवान ने अपनी बेटी सुशीला का रिश्ता कौशांबी जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र के गांव समदापुर में तय किया था। सोमवार को चैतू का परिवार ट्वेरा से वरीक्षा की रश्म लेकर शाम के वक्त लड़के वालों के यहां गए थे। रश्म में देरी होने से उन्हें रोक लिया गया था।
यह सभी लोग मंगलवार को सुबह गांव लौट रहे थे, तभी सुबह साढ़े नौ बजे टोल प्लाजा और इलाहाबाद इंजीनियरिंग कालेज के पास ट्वेरा अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद नेशनल हाईवे पर चीख पुकार मच गई। हादसा देख कर मौके पर दौड़ पड़े। ट्वेरा के भीतर फंसे सवारों को एक-एक कर निकाला गया। जिसमें सुशीला के चाचा कमलेश पुत्र इंद्रपाल (32) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जबकि परिवार के रामराज, धर्मराज, राम स्वरूप, राहुल, उमेश और नत्थू गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, सड़क हादसे की सूचना पर खागा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आनन-फानन ट्रामा सेंटर भिजवाया। ट्वेरा में आगे बैठे कामता ने बताया कि चालक के नियंत्रण खोने से हादसा हुआ।