फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 को नौ केंद्रों पर होगी टेट की परीक्षा

Fri, 16 Dec 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में टेट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते डीएम। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
डीएम डा. वेदपति मिश्रा ने टेट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। 19 दिसंबर को शहर के नौ परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी।
विज्ञापन


टेट परीक्षा के लिए राजकीय महिला महाविद्यालय, एमजी कालेज, जीआईसी, जीजीआईसी, एएस इंटर कालेज, सदाशिव इंटर कालेज रेलबाजार, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज वीआईपी रोड, मुसलिम इंटर कालेज, बाबू राधेश्याम इंटर कालेज गोपाल नगर नउवाबाग को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 324 कक्ष निरीक्षक बने हैं। सभी केंद्रों को तीन सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे। प्रत्येक केंद्र में दो-दो पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। एक पर्यवेक्षक माध्यमिक तथा दूसरा पर्यवेक्षक प्रशासन से नामित होगा। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए डायट प्राचार्य, डीआईओएस, बीएसए के नेतृत्व में तीन सचल दल नियुक्त किए गए हैं। यह तीनों अधिकारी केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाने के साथ परीक्षा संपन्न होने के बाद कोषागार में जमा कराएंगे।

डीएम ने प्रत्येक केंद्र में फर्नीचर, प्रकाश, पेयजल, शौचालय आदि की स्थिति की समीक्षा की। पर्याप्त पुलिस बल मुस्तैद करने और सचल दलों को दो-दो सशस्त्र पुलिस जवान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा के बाद एसडीएम सदर और डीआईओएस को उत्तर पुस्तिकाएं और ओएमआर शीट सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद के यहां पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में डीआईओएस नंदलाल यादव, डायट प्राचार्य रविशंकर, बीएसए विनय कुमार, एसडीएम सदर अभिनव रंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें