फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नौ हजार स्मार्ट मीटर का लक्ष्य, लग रहे सिर्फ 2200

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। स्मार्ट मीटर लगाने वाली जीएमआर त्रिवेणी स्मार्ट मीटर संस्था का हर महीने नौ हजार स्मार्ट मीटर घरों में लगाने का लक्ष्य है। इसके विपरीत सिर्फ 22 सौ मीटर लगाए जा रहे हैं। मीटर लगाने का काम सुस्त गति के कारण ग्यारह महीने में अभी तक सिर्फ 24 हजार 339 उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। अगर यही रफ्तार रही, तो मीटर लगाने में सोलह साल से अधिक का समय लगेगा।
विज्ञापन

जिले में पहले चरण में शहरी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना है। इसका काम शुरू हो चुका है। शहरी क्षेत्र के 60 हजार 657 उपभोक्ताओं के घरों और प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगाने हैं। इसकी जिम्मेदारी जीएमआर त्रिवेणी स्मार्ट मीटर को दी गई है। करीब 11 माह से स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है। कंपनी ने मीटर लगाने के काम में 250 कर्मचारी लगाए हैं। कंपनी के कर्मचारी जिस गति से स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं। इससे तो यह लगता है कि केवल शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के घरों में मीटर लगाने में दो साल लग सकता है। स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को बिजली की खपत की रियल टाइम जानकारी मिलेगी। इससे बिजली चोरी रोकने, बिल की त्रुटियां कम करने और ऊर्जा बचत में मदद मिलेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें